For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

आई-लीग Preview: इतिहास बदलने के लिए ईस्‍ट बंगला से भिडे़गा बेंगलुरू एफसी

ऐजल एफसी ने 10वें दौर के मुकाबले में एकमात्र गोल से जीत दर्ज कर ईस्ट बंगाल की आई-लीग प्रतियोगिता में जीत की लय तोड़ दी।

बेंगलुरू। पिछले 6 मैचों में खराब प्रदर्शन करने के बाद बेंगलुरू फुटबॉल क्‍लब वापसी के लिए 25 फरवरी को अब तक टेबल टॉपर रही ईस्‍ट बंगला टीम से भिडे़गी। यह मैच आई-लीग का सबसे महत्‍वपूर्ण मैच होगा। आपको बता दें कि आई-लीग में अबतक बेंगलुरू एफसी 9 मैचों में सिर्फ तीन मैच जीतकर पांचवें स्‍थान पर है जबकि ईस्‍ट बंगला 10 मैचों में 6 मैच जीत 21 प्‍वाइंट के साथ सबसे उपर है।

बेंगलुरू फुटबॉल क्‍लब के स्‍ट्राइकर सीके विनीत ने कहा कि ''हमें पता है कि आगे आना मुश्‍किल है लेकिन अगर हम अपने बचे सभी मैचों में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे तो हम जरूर जीतेंगे।'' उन्‍होंने कहा कि हम बहुत-बहुत अच्‍छा कर सकते हैं। हम आई-लीग का टाइटल अपने नाम करना चाहते हैं। हमें मौजूदा मैच और आने वाले मैचों पर फोकस करने की जरूरत है।

ऐजल ने हराया था ईस्ट बंगाल को हम भी हराएंगे

आपको बता दें कि ऐजल एफसी ने 10वें दौर के मुकाबले में एकमात्र गोल से जीत दर्ज कर ईस्ट बंगाल की आई-लीग प्रतियोगिता में जीत की लय तोड़ दी। आर लालडानमाविया ने 58वें मिनट में गोल कर ऐजल एफसी को तीन अंक दिलाये थे। इस जीत से ऐजल के 20 अंक हो गये हैं, वह संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे ईस्ट बंगाल और मोहन बागान से एक अंक पीछे हैं। इससे मोहन बागान एकमात्र टीम है जिसे अभी तक मौजूदा सत्र में हार नहीं मिली है। विनीत ने कहा कि ऐजल की खेलने के तरीके से काफी कुछ प्‍लान हुआ है और हम ईस्‍ट बंगाल को हराने में सक्षम हैं।

25 फरवरी, शनिवार को होने वाले मैच
आइजोल एफसी बनाम चेन्नई सिटी
शिलॉन्ग लाजॉन्ग एफसी बनाम मोहन बागान
बेंगलुरू एफसी बनाम ईस्ट बंगाल

26 फरवरी, रविवार को होने वाले मैच
चर्चिल ब्रदर्स बनाम डीएसके शिवाजियंस
मुंबई एफसी बनाम मिनेरवा पंजाब एफसी

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+