आईपीएल: वार्न को नहीं खल रही है सुहेल तनवीर की कमी
उन्होंने कहा कि आईपीएल के पहले संस्करण में शानदार हरफनमौला खेल दिखाने वाले शेट वाटसन की कमी महसूस हो रही है लेकिन इस समय तनवीर की कमी नहीं खल रही। उल्लेखनीय है कि पहले संस्करण में तनवीर ने 11 मैचों में 22 विकेट झटकर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हुए थे।
आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट 'आईपीएल टी20 डॉट कॉम' के मुताबिक दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद वार्न ने कहा, "वाटसन ने पहले संस्करण में लगभग 400 रन बनाए थे और हम उनकी कमी महसूस कर रहे हैं। परंतु इस समय हमें तनवीर की कमी नहीं खल रही है।"
वार्न ने टीम के नवोदित गेंदबाज कामरान खान की तारीफ की। उन्होंने कहा, "कामरान एक असाधारण प्रतिभा वाले खिलाड़ी हैं।" कामरान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तीन विकेट झटकर टीम की रोमांचक जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
वार्न ने दिल्ली के खिलाफ 30 गेंदों पर धुआंधार 62 रनों की पारी खेलने वाले यूसुफ पठान और सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यूसुफ आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट की तरह ऊंचा बल्ला पकड़ते हैं इसलिए उन्हें लंबे शॉट लगाने में आसानी होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications