आईपीएल : संघर्षपूर्ण मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स ने किंग्स इलेवन को 8 रनों से हराया (लीड-5)
रॉयल चैलेंजर्स टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए। इसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 137 रन ही बना सकी।
किंग्स इलेवन के सलामी बल्लेबाज युवराज सिंह ने चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से 34 गेंदों पर शानदार 50 रन बनाए। उन्हें कुंबले की गेंद पर कालिस ने कैच किया। उनके साथी सलामी बल्लेबाज करण गोयल ने संभलकर खेलते हुए 29 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। उन्हें डेव मोर्व की गेंद पर विराट कोहली ने कैच किया। गोयल के आउट होने के बाद साइमन कैटिच भी 3 रन बनाकर रन आउट हो गए।
कैटिच के आउट होने के बाद कुमार संगकारा और माहेला जयवर्धने ने जरूर थोड़ी देर तक किला लड़ाया और क्रमश: 17 और 19 रन बनाए। संगकारा को कुंबले ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई जबकि जयवर्धने को मोर्व ने कॉलिस के हाथों कैच करवाया। इसके बाद इरफान पठान भी ज्यादा कुछ न कर सके और 12 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर कुंबले के शिकार बन गए। पीयुष चावला भी 3 रन बनाकर पेवेलियन की राह चल दिए। रमेश पोवार और तन्मय श्रीवास्तव बगैर खाता खोले ही नाबाद रहे।
रॉयल चैलेंजर्स की ओर से प्रवीण कुमार, मोर्व और कुंबले ने 2-2 विकेट लिए।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से डेर मर्व ओर जैक्स कालिस के अलावा कोई भी बल्लेबाज किंग्स इलेवन के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सका।
मात्र 27 रन के कुल योग पर तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज जेसी राइडर (2) और राजेश बिश्नोई (18) का विकेट गंवाने वाली इस टीम को तीसरा झटका 38 रन के कुल योग पर लगा। तीसरे बल्लेबाज के तौर पर एस.पी. गोस्वामी 10 रन बनाकर आउट हुए।
राइडर का विकेट दो रन के कुल योग पर गिरा। उन्होंने पांच गेंदों का सामना किया। उनका विकेट इरफान पठान के खाते में गया। बिश्नोई ने 14 गेंदों पर दो छक्कों और एक चौके की मदद से तेजी से रन बनाए। उनका विकेट 27 रन के कुल योग पर गिरा था। कालिस ने 27 रन बनाए थे कि युवराज सिंह ने उनके डंडे बिखरेकर उन्हें पेवेलियन की राह दिखाई। उनके स्थान पर आए रॉबिन उथप्पा ने जरूर थोड़ी देर तक किंग्स इलेवन की धारदार गेंदबाजी का प्रतिकार किया। लेकिन वे भी 19 रनों के निजी स्कोर पर युवराज की गेंद पर साइमन कैटिज के हाथों पकड़े गए। उनके आउट होने पर मार्क बाउचर भी 2 रनों की योग पर युवराज की गेंद पर ही पगबाधा करार दिये गए। उनकी जगह लेने आए विराट कोहली को 16 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर पठान ने चावला के हाथों झिलवाकर पेवेलियन की राह दिखाई।
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान केविन पीटरसन नहीं खेल रहे हैं। छह मैचों में अपनी टीम का नेतृत्व करने के बाद पीटरसन अपनी राष्ट्रीय टीम को सेवाएं देने के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। उनके स्थान पर कुंबले को कप्तान बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications