आईपीएल : डेक्कन चार्जर्स ने गिब्स का विकेट गंवाया (लीड-1)
गिब्स को 34 रन के कुल योग पर यूसुफ पठान ने पगबाधा आउट किया। गिब्स अंपायर के इस फैसले से खुश नहीं थे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन की टीम ने आईपीएल के 25वें मुकाबले में पांच ओवर की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए थे।
गिलक्रिस्ट 16 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि अजहर बिलाखिया ने एक रन बनाया था।
आठ टीमों की तालिका में डेक्कन चार्जर्स आठ अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि राजस्थान रॉयल्स पांच अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।
डेक्कन की टीम ने पांच मैचों में चार जीत दर्ज की है। डेक्कन को एक मैच में हार मिली है। डेक्कन को दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
दिल्ली की टीम के भी आठ अंक हैं लेकिन वह कुल रन रेट के मामले में डेक्कन से पीछे है। राजस्थान के हिस्से छह मैचों में सिर्फ दो जीत आई है। राजस्थान ने तीन मैच गंवाए हैं। एक मैच बेनतीजा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications