आईपीएल: बैंगलोर के सामने जीत के लिए 140 रनों का लक्ष्य (लीड-4)
बैंगलोर की ओर से अनिल कुंबले सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट झटके। उनके अलावा रोल्फ वैन डेर मर्व, कप्तान केविन पीटरसन, प्रवीण कुमार और के. पी. अपन्ना ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
विकेटों के पतन के बीच सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने कोलकाता की ओर से अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन वह अपनी पारी को लंबा नहीं कर सके और 37 गेंद पर 40 रन बनाकर के. पी. अपन्ना की गेंद पर पेवेलियन लौट गए। उन्होंने 40 रन की इस पारी में छह चौके जड़े। मॉर्न वान विक ने 35 गेंदों पर सर्वाधिक 43 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलाव वृद्धिमान साहा 21 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से कप्तान पीटरसन ने स्ट्राइक गेंदबाज के रूप में गेंदबाजी शुरू की और पहली ही गेंद पर मैकलम को विराट कोहली के हाथों कैच करवा दिया। इसके बाद ब्रैड हॉज कुंबले की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। उन्होंने 17 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के पेवेलियन लौटने के बाद नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी महज एक रन बनाकर आउट हो गए।
गौरतलब है कि नाइट राइडर्स तीन अंकों के साथ आठ टीमों की अंक तालिका में सातवें और रॉयल चैलेंजर्स दो अंकों के साथ आठवें पायदान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications