अजलान शाह हॉकी : पाकिस्तान खिताबी दौड़ से बाहर
प्रतियोगिता में पाकिस्तान को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। पहले मुकाबले में उसे मेजबान मलेशिया ने 3-2 से पराजित किया था जबकि दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भी उसे 3-2 से हराया।
दूसरी ओर, मेजबान टीम लगातार दूसरी जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रही है। पहले मैच में मलेशिया ने पाकिस्तान को पराजित किया था जबकि दूसरे मैच में उसने मिस्र को 4-1 से हरा दिया।
पांच देशों की प्रतियोगिता में भारतीय टीम अब तक एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है। पहले मैच में उसे मिस्र के साथ 2-2 की बराबरी से संतोष करना पड़ा था। उसका दूसरा मैच बुधवार को मलेशिया के साथ होगा।
भारत को हराने की स्थिति में मेजबान टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। दूसरी ओर, मलेशिया से हारने की स्थिति में भारत के लिए खिताबी मुकाबले में स्थान बना पाना काफी कठिन हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications