दक्षिण अफ्रीकी टीम में ट्वेंटी-20 विश्व कप जीतने की क्षमता : आर्थर
खेल वेबसाइट 'स्पोर्ट्स 24 डॉट को डॉट जेडए' से बातचीत के दौरान आर्थर ने विश्व कप के लिए चयननित 15 सदस्यीय टीम को लेकर खुशी जाहिर की। ग्रीम स्मिथ के नेतृत्व में चुनी गई इस टीम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में खेल रहे 10 खिलाड़ियों को जगह मिली है।
दक्षिण अफ्रीका में जारी आईपीएल में स्मिथ के अलावा यूसुफ अब्दुल्ला, मार्क बाउचर, अब्राहम डिविलियर्स, हर्शेल गिब्स, जीन पॉल डुमिनी, जैक्स कालिस, एल्बी मोर्कल, डेल स्टेन और रुएलॉफ वान डेर मर्वे खेल रहे हैं।
आर्थर ने कहा, "मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। मैं जानता हूं कि हम इंग्लैंड के वातावरण में पूरी तरह ढल जाएंगे और इस लिहाज से हमारा प्रदर्शन अच्छा रहेगा। हमारे सभी प्रमुख खिलाड़ी अच्छी लय में हैं, इसे देखते हुए मैं अपनी टीम की खिताबी जीत को लेकर आश्वस्त हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications