मैं पद्म सम्मान का अपमान करने वालों के खिलाफ : विजेंदर
विजेंदर ने कहा, "जो लोग पद्म सम्मान की कद्र करतें हैं उन्हें यह सम्मान नहीं मिलता। देश के लिए मान-सम्मान हासिल करने के बाद भी वे इससे महरूम रह जाते हैं। मैं ऐसे लोगों के बारे में बात ही नहीं करना चाहता जो इस सम्मान की कद्र नहीं करते।"
बीजिंग ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने के बावजूद विजेंदर और पहलवान सुशील कुमार को इस साल पद्म सम्मान नहीं दिया गया।
सरकार के इस फैसले से निराश विजेंदर ने कहा, "हमने देश का मान बढ़ाने के लिए तन और मन से मेहनत की। इसके बावजूद पद्म सम्मान के लिए योग्य नहीं समझे जाने पर हमें बेहद निराशा हुई। मैं शिकायत नहीं कर रहा हूं। मेरा काम अच्छा खेलना है और मैं यही करता रहूंगा। आगे इस सम्मान के लिए लोगों का चयन करने वाले अधिकारियों की मर्जी।"
उल्लेखनीय है कि हरभजन और धौनी राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को आयोजित पद्म सम्मान अलंकरण समारोह में शामिल नहीं हुए थे। इसे लेकर दोनों खिलाड़ियों की काफी आलोचना हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications