आईपीएल : किंग्स इलेवन को लगे 2 शुरुआती झटके (लीड-1)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन टीम को पहला झटका उस समय लगा, जब शून्य के कुल योग पर करण गोयल (0) रवींद्र जडेजा द्वारा रन आउट कर दिए गए।
इसके बाद रवि बोपारा (11) और कुमार संगकारा ने पारी को संवारने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली लेकिन 21 रन के कुल योग पर बोपारा भी चलते बने।
बोपारा का विकेट कामरान खान ने लिया। वह मुनाफ पटेल के हाथों लपके गए। बोपारा ने अपनी 15 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए।
खबर लिखे जाने तक किंग्स इलेवन ने दो विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए थे। संगकारा 14 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान युवराज सिंह ने एक रन बनाया था।
आईपीएल के दूसरे संस्करण का यह 15वां और दिन का दूसरा मैच है। रविवार को ही पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पहले मुकाबले में दिल्ली डेयर डेविल्स टीम ने बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को छह विकेट से पराजित कर दिया।
राजस्थान रॉयल्स टीम ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों से तीन अंक जुटाए हैं जबकि किंग्स इलेवन टीम मात्र दो अंक जुटा सकी है।
राजस्थान रॉयल्स को तीन मैचों में एक जीत और एक हार मिली है जबकि एक मैच रद्द कर दिया गया था। दूसरी ओर, किंग्स इलेवन ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से दो में हार का सामना किया है जबकि एक में उसकी जीत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications