भारत ने 14 साल बाद जीता अजलान शाह हॉकी का खिताब (लीड-1)
रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान मलेशिया को 3-1 से पराजित कर 1995 से चले आ रहे सूखे को समाप्त किया।
भारत के लिए पहला गोल अर्जुन हलप्पा की स्टिक से 11वें मिनट में निकला। इसके तीन मिनट बाद मेजबान टीम ने भी अपना पहला गोल कर दिया लेकिन इसके बावजूद भारतीय आक्रमण जारी रहा।
मैच के 20वें मिनट में वरिष्ठ खिलाड़ी प्रभजोत सिंह ने एक और गोल कर अपनी टीम को 2-1 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी। भारतीय टीम इसी स्कोर के साथ मध्यांतर तक खेली।
इसके बाद मलेशियाई टीम ने अपने दर्शकों की हौसलाअफजाई के बीच वापसी की भरपूर कोशिश की लेकिन खेल के अंतिम समय में शिवेंद्र सिंह द्वारा भारत की ओर से तीसरा गोल दागे जाने के बाद मेजबान खिलाड़ी हताश हो गए।
इस तरह भारत ने पिछले साल जुलाई के बाद कोई बड़ा खिताब जीता है। भारत ने जुलाई में दक्षिण कोरिया को हराकर एशिया कप खिताब जीता था।
भारत ने कुल चौथी बार अजलान शाह खिताब जीता है। भारतीय टीम 1985, 1991, 1995 और 2009 में भी यहां चैंपियन रही है।
वर्ष 2008 में भारतीय टीम खिताब जीतने से चूक गई थी। फाइनल में उसे अर्जेटीना का हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा भारतीय टीम 1983, 2000, 2006 और 2007 में तीसरे स्थान पर रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications