आईपीएल: द्रविड़ ने कहा, दक्षिण अफ्रीका के हालात मेरी बल्लेबाजी के लिए आदर्श
केपटाउन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स के बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियां उनकी बल्लेबाजी के लिए आदर्श हैं।
केपटाउन में शनिवार को आईपीएल के दूसरे संस्करण के अपने पहले मैच में द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 48 गेंदों पर 66 रन बनाए।
मैच के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी करार दिए गए द्रविड़ ने कहा, "मैं न्यूजीलैंड के दौरे बाद अच्छी लय में हूं। यहां की परिस्थितियां मेरे जैसे बल्लेबाज के लिए आदर्श हैं और ये मुझे अच्छा क्रिकेट खेलने का मौका देती हैं।"
उन्होंने कहा, "जब गेंद में मूवमेंट हो तो आपको अच्छे शॉट खेलने पड़ते हैं। मैंने पिच पर जमने के लिए कुछ गेंद खेली और इसके बाद अपने स्ट्रोक लगाए।"
गौरतलब है कि द्रविड़ के शानदार अर्धशतक और अनिल कुंबले के पांच विकेटों की बदौलत बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स ने निवर्तमान चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को 75 रनों से हरा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications