आस्ट्रेलियन ओपन : सिमोन और सेरेना भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे (लीड-1)
सोमवार को खेले गए मुकाबलों के दौरान सिमोन और सेरेना को हालांकि अपने प्रतिद्वंद्वीयों के चोटिल होने के कारण अंतिम आठ दौर में जगह बनाने में थोड़ी आसानी हुई।
सिमोन पहली बार ग्रैंड स्लैम के अंतिम आठ दौर में जगह बनाने में सफल रहे क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वी गेल मोनफील्स दाएं हाथ की कलाई की चोट के कारण मुकाबले से हट गए। उस समय हालांकि सिमोन 6-4, 2-6, 6-1 से आगे चल रहे थे।
दूसरी ओर, सेरेना को कोर्ट पर सिर्फ 90 मिनट बिताने पड़े क्योंकि 13वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका बुखार के कारण मैच पूरा नहीं कर सकीं। उस समय सेरेना 6-3 से पहला सेट जीत चुकी थीं लेकिन दूसरे सेट में 2-4 से पिछड़ रही थीं।
उधर, रूस की टेनिस स्टार स्वेतलाना कुज्नत्सोवा और स्पेन की सनसनी कार्ला साउरेज नावारो भी अंतिम आठ दौर में पहुंच गईं।
सोमवार को कुज्नत्सोवा जहां अपनी प्रतिद्वंद्वी चीन की झेंग जी के चोटिल होने के कारण जीत हासिल करने में सफल रहीं वहीं नावारो ने अपने ही देश की एनाबेल मेडिना गैरीगुएज को 6-3, 6-2 से पराजित किया।
झेंग जब मुकाबले से बाहर हुईं, तब कुज्नत्सोवा 4-1 से आगे चल रही थीं। झेंग को कलाई की चोट से कारण मुकाबले से हटने पर मजबूर होना पड़ा।
कुज्नत्सोवा आस्ट्रेलियन ओपन के एकल वर्ग के अंतिम आठ दौर में जगह बनाने वाली चौथी रूसी खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले दिनारा सफीना, वेरा ज्वोनारेवा और एलेना दिमेंतिएवा इस दौर में जगह सुरक्षित कर चुकी हैं।
दूसरी ओर, अमेरिका की वीनस विलियम्स को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली नावारो को अगले दौर में बुधवार को दिमेंतिएवा से भिड़ना है, जो उनके सामने जबरदस्त चुनौती पेश करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications