Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL सट्टेबाजी मामलाः अरबाज खान को ठाणे पुलिस का समन

मुंबई। आईपीएल में सट्टेबाजी से जुड़े मामले में बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान को ठाणे पुलिस ने तलब किया है। ठाणे पुलिस ने अरबाज खान को समन जारी कर रविवार को पेश होने को कहा है। अरबाज खान मशहूर एक्टर सलमान खान के भाई हैं। हाल ही में सट्टेबाजी के एक मामले में बुकी सोनू जालान की गिरफ्तारी और उससे पूछताछ के बाद सट्टेबाजी के मामले में समन जारी किया है।

ठाणे पुलिस ने शुक्रवार सुबह अरबाज खान के बांद्रा स्थित घर पर समन भेजा और आईपीएल में सट्टेबाजी के मामले में जांच के लिए उनकी उपस्थिति की जरूरत बताते हुए उन्हें आने के लिए कहा। ये मामला सट्टेबाजी के बड़े गिरोह से जुड़ा है। 15 मई को डोंबिवली से चलने वाली एक सट्टेबाजी रैकेट में से चार की गिरफ्तारी हुई थी, जिसे सोनू जालान नाम का बुकी चला रहा था। उससे पूछताछ के दौरान ही अरबाज खान का नाम भी सामने आया।

सोनू जालान जालान आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी को लेकर पहले भी पुलिस की रडार पर रहा है। उसे 2012 में भी गिरफ्तार किया था, तब भी पूछताछ में उसने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक श्रीलंका के खिलाड़ी के साथ मिल करोड़ों की सट्टेबाजी और फिक्सिंग की बात कही थी।

Story first published: Friday, June 1, 2018, 16:51 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+