Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAFG: शिखर धवन ने राशिद खान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का बताया राज, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला और अंतिम मुकाबला बेंगलुरू में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बतौर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मुरली विजय पारी की शुरुआत करने के लिए पहुंचे थे। शिखर धवन शुरुआत से अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर हावी दिखे और उन्होंने किसी को नहीं छोड़ा। लोगों को उम्मीद थी की दुनिया के सबसे शानदार स्पिनर गेंदबाज के सामने गब्बर का बल्ला उतनी दहाड़ न मारे लेकिन भला वो उन्हें कैसे बख्श देते । राशिद खान तब तक बहुत महंगे साबित हुए जब तक शिखर धवन मैदान में मौजूद रहे। भारत के दोनो सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शतकीय पारी खेली। इस शानदार शतक के बाद धवन के नाम कई खास रिकॉर्ड जुड़े जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कुछ ऐसा कहा।

धवन ने बताई वजहः अपनी इस पारी के दौरान धवन ने 19 चौके और 3 छक्के लगाए और पहले सत्र में ही शतक जड़ा और ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इसके बाद धवन ने बताया कि उन्हें नहीं पता की ऐसा किसी और भारतीय खिलाड़ी ने किया है या नहीं लेकिन वो अच्छे मूड से मैदान में उतरे थे और उन्होंने कहा जैसा सोचा थैा वैसा ही हुआ। धवन ने कहा की मैं आईपीएल के बाद मैं अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहा था। धवन ने राशिद के बारे में कहा की उनकी गेंदो को समझ पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन मुझे लग रहा था जैसे की मैं उन्हें नेट में ही खेल रहा था। गब्बर ने कहा की नेट में समय बिताने का फायदा इस मैच में मुझे मिला। गौरतलब हो की पहली पारी में भारत ने 442 रन का बड़ा स्कोर अफगानिस्तान के सामने खड़ा किया है वहीं खबर लिखे जाने तक अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब थी और उन्होंने 21 के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गवां दिए थे।

Story first published: Friday, June 15, 2018, 13:21 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+