फीफा विश्व कप: फ्रांस और उरुग्वे का मैच ड्रॉ (लीड-1)
स्थानीय ग्रीन प्वाइंट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों शानदार लय में दिखीं पर गोल करने में विफल रही। दोनों के पास गोल करने के कई मौके भी आए हालांकि वे इसे भुना नहीं सके।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार खेल के आठवें मिनट में ही फ्रांस के पास गोल करने का एक बेहतरीन मौका उस समय आया जब रिबेरे ने गोवोऊ को एक शानदार पास दिया लेकिन गोवोऊ यहां चूक गए। सितंबर, 2008 से गोवोऊ ने फ्रांस के लिए अब तक एक भी गोल नहीं किया है।
उरुग्वे के पास भी खेल के 17वें मिनट में गोल करने का मौका आया जब स्ट्राइकर फोरलान फ्रांसीसी डिफेंस को छकाते हुए आगे निकल गए और बॉल को गोल पोस्ट में भेजने के लिए हिट किया परंतु उनका प्रयास नाकाम रहा।
दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने गोल करने की भरपूर कोशिश की। 59वें मिनट में उरुग्वे के स्ट्राइकर रिबेरो ने एक बार फिर गोल करने का प्रयास किया परंतु वह कामयाब नहीं हो सके। अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं।
उधर, उरुग्वे के मिडफिल्डर निकोलस लोदेरो फीफा विश्व कप 2010 में मैदान से बाहर भेजे गए पहले खिलाड़ी बन गए। फ्रांस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के 82वें मिनट में लोदेरो को बाहर रास्ता दिखाया गया। उन्हें एक प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को फाउल करने पर बाहर भेजा गया।
बराबरी पर छूटे इस मैच में लोदेरो को उस समय मैदान पर वैकल्पिक खिलाड़ी के तौर पर उतारा गया था। वह मैदान पर महज 16 मिनट ही रह सके। इससे पहले मेजबान दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको के बीच खेला गया इस विश्व कप का उद्धाटन मुकाबला भी 1-1 की बराबरी पर रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications