समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जारागोजा ने इस करार के बदले तुर्की के क्लब गालाटासारे को कितनी रकम अदा की है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। फ्रांको फिलहाल गालाटासारे के लिए खेलते हैं।
33 वर्षीय फ्रांको ने अर्जेटीना के लिए 2006 विश्व कप में हिस्सा लिया था। वर्ष 2009 में स्पेन के क्लब एटलेटिको मेड्रिड से खेलने के बाद उन्होंने उसी वर्ष गालाटासारे के साथ करार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।