स्वदेश लौटे युकी, हीरो जैसा स्वागत
हवाई अड्डे पर युकी का जोरदार स्वागत किया गया। परिजनों, दोस्तों, अखिल भारतीय टेनिस संघ के सदस्यों और हजारों की संख्या में मौजूद टेनिस प्रेमियों ने युकी का हीरो जैसा स्वागत किया।
युकी ने शनिवार को जूनियर वर्ग का एकल खिताब जीतकर भारत के टेनिस प्रेमियों को शानदार तोहफा दिया था। इस खिताब को हासिल करने वाले वह पहले भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं।
16 वर्षीय युकी जब अपने कोच आदित्य सचदेवा के साथ सोमवार सुबह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरे तो वह यह देखकर हैरान रह गए कि वहां उनके स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
हवाई अड्डे पर मीडिया के हुजूम के बीच युकी का जोरदार स्वागत किया गया। भारत में आमतौर पर ऐसा स्वागत क्रिकेट खिलाड़ियों को ही नसीब होता है। इसी बात ने युकी को ज्यादा हैरान कर दिया।
युकी के पिता चंदर भांबरी ने आईएएनएस से कहा, "हमने ऐसे स्वागत की कभी आशा नहीं की थी। यह हैरान कर देने वाला अनुभव है। मेरे बेटे ने देश का नाम रोशन किया है। अब पूरा देश उससे इससे भी बड़े चमत्कार की आशा कर रहा है। मुझे भरोसा है कि वह देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। उसकी सफलता पर हम सभी को गर्व है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications