भारतीय जोड़ी ने सोमवार को वियतनाम के क्वांग लिन्ह और तेई ताम लूओंग की जोड़ी को 3-1 से पराजित किया।
शरत और शामिनी ने यह मुकाबला 11-3, 4-11, 14-12, 12-10 से जीता। अगले दौर में इस जोड़ी का सामना जापान की सेइया किशिकावा और अई फुकुहारा की जोड़ी से होगा।
भारत की एक अन्य जोड़ी अमलराज अंथनी और मधुरिका पाटकर को हार का सामना करना पड़ा है। अंथनी और पाटककर को चाइना ताइपे के चिह युआन चांग और यी हुआ हुआंग ने 3-0 से मात दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।