Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CSK VS SRH: आईपीएल के प्ले-ऑफ मुकाबलों में हमेशा खामोश रहा है शिखर धवन का बल्ला

नई दिल्ली। आईपीएल 11 का पहला प्लेऑफ मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच से पहले भी अटकलें लगाई जा रही थी की ये मुकाबला बेहद रोमांचक होगा, और हुआ भी कुछ ऐसा ही। धोनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने के लिए हैदराबाद की टीम को बुलाया। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत ठीक नहीं रही। शिखर धवन को इस मैच की और अपने ओवर की पहली गेंद दीपक चहर ने फेंकी और धवन बोल्ड हो गए। गब्बर का पहली ही गेंद पर बोल्ड आना पूरी टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा इसके बाद हैदराबाद का विकेट लगातार गिरता रहा, कप्तान केन विलियमसन भी इस पूरी सीरीज में कमाल के फार्म में थे लेकिन इस मैच में कुछ खाास नहीं कर सके। उन्होंने 15 गेंदों में 24 रन की पारी खेली और आउट हो गए, चेन्नई के गेंदबाजों ने 50 रन पर ही हैदराबाद के 4 विकेट चटका दिए थे। हालांकि ब्रेथवेट की शानादार 43 रनों की पारी की बदौलत हैदराबाद ने 140 रनों का लक्ष्य चेन्नई के सामने रखा था। अगर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की बात करें तो उनके लिए यह पहला मुकाबला नहीं था जब उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया हो बल्कि आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबलों में गब्बर का बल्ला खामोश ही रहा है।

शिखर धवन का प्लेऑफ प्रदर्शनः अगर इस सीजन के लीग मैचों की बात करें तो शिखर धवन के लिए लीग मैच शानदार रहे हैं। उन्होंने इस सीरीज में कुल 14 मैचों में 437 रन बनाए हैं। वहीं अगर प्लेऑफ के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। धवन ने अब तक कुल 9 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं जिनमें कुल 99 रन ही वो बना सके हैं। धवन का बल्लेबाजी औसत भी 11 रहा है और अब तक का उनका बेस्ट स्कोर भी प्लेऑफ मुकाबलों में 33 रन रहा है। गौरतलब हो की इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही लेकिन प्लेसिस की शानदार पारी की बदौलत चेन्नई ने 2 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया और फाइनल में पहुंच गई है। वहीं इस मुकाबलें में मिली हार के बाद हैदराबाद की टीम अब राजस्थान और केकेआर के बीच हुए विजेता टीम के साथ भिड़ेगी।

Story first published: Wednesday, May 23, 2018, 12:58 [IST]
Other articles published on May 23, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+