फिर निशानेबाज़ी में स्वर्ण से शुरुआत
गुरप्रीत सिंह के साथ मिलकर इससे पहले विजय कुमार भारत को एक और स्वर्ण पदक दिला चुके हैं
राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन की शुरुआत में भारत और इंग्लैंड के बीच पदक तालिका में दूसरे स्थान के लिए संघर्ष हो रहा है और इस संघर्ष के बीच भारत को दिन का पहला स्वर्ण पदक एक बार फिर निशानेबाज़ी में ही मिला है.
पुरुषों के 25 मीटर सेंटर फ़ायर पिस्टल वर्ग में भारत के विजय कुमार और हरप्रीत सिंह को स्वर्ण पदक मिला.
राष्ट्रमंडल खेलों पर विशेष
इससे पहले भारतीय टेबल टेनिस टीम ने नाइजीरिया को हराकर काँस्य पदक पा लिया.
वहीं निशानेबाज़ी में ही महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफ़ल पेयर वर्ग में सुमा शिरूर और कविता यादव को भी काँस्य पदक मिला.
इस बीच एथलेटिक्स में भी भारत को एक काँस्य पदक मिला जबकि 20 किलोमीटर पैदल चाल में भारत के हरमिंदर सिंह को काँस्य पदक हासिल हुआ.
पदक तालिका देखने के लिए क्लिक करें
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
