कोच पद से हटाए गए मैराडोना (लीड-1)
संघ ने मैराडोना के करार के नवीकरण से इंकार कर दिया। इस संबंध में सर्वसम्मित से फैसला लिया गया। संघ के इस फैसले के बाद मैराडोना को कोच पद छोड़ना पड़ेगा।
मैराडोना की देखरेख में खेलते हुए अर्जेटीना की टीम फीफा विश्व कप-2010 के क्वार्टर फाइनल में जर्मनी से 0-4 से हार गई थी। उसके बाद से ही मैराडोना को पद से हटाए जाने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।
वेबसाइट 'स्पोर्टिगवर्ल्ड डॉट कॉम' के मुताबिक एएफए प्रमुख जूलियो ग्रांडोना ने पत्रकारों से कहा, "हम मैराडोना के सहयोगी स्टाफ दल में बदलाव चाहते थे लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थे। इस कारण हमें मजबूरन मैराडोना के करार के नवीकरण को रोकना पड़ा।"
क्वार्टर फाइनल में हार के बावजूद मैराडोना और उनके खिलाड़ियों का स्वदेश में जोरदार स्वागत किया गया था। इसे देखते हुए मैराडोना के कोच पद पर बने रहने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन शनिवार को एएफए ने सहयोगी स्टाफ दल में बदलाव की मांग करते हुए मैराडोना को मुश्किल में डाल दिया।
एएफए की इस मांग को लेकर मैराडोना ने रविवार को कहा था कि वह कोच बने रहना चाहते हैं लेकिन अपने सहयोगी स्टाफ दल के चयन को लेकर वह स्वतंत्रता चाहते हैं। एएफए ने उनकी इस मांग को अस्वीकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications