Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 मुकाबला : हसी और व्हाइट ने आस्ट्रेलिया को जिताया (लीड-1)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए जबकि मेजबान टीम ने 18.5 ओवर में ही चार विकेट खोकर 161 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

इस तरह दो मैचों की श्रृंखला आस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीत ली। उसने रविवार को खेला गया पहला मैच 52 रनों से जीता था।

हसी ने अपनी नाबाद पारी के दौरान 33 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का जड़ा। उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

दूसरी ओर, व्हाइट ने ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंेने 18 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। व्हाइट ने हसी के साथ पांचवें विकेट के लिए 5.5 ओवर में 11.82 के औसत से 69 रनों की अविजित साझेदारी निभाई।

इसके अलावा कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी 31 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रनों की कीमती पारी खेली। शान मार्श ने भी 15 रन बनाए।

जे.पी. डुमिनी (नाबाद 69) दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। डुमिनी ने 41 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्का लगाया। हालांकि इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सका।

मेहमान टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हाशिम अमला ने 29 रनों का योगदान दिया। अमला ने अपनी 26 गेंदों की पारी में एक चौका और एक छक्का जड़ा। मार्क बाउचर और एल्बी मोर्कल भी 19-19 रन बनाने में सफल रहे।

आस्ट्रेलिया की ओर से जेम्स होप्स ने दो विकेट लिए जबकि नेथन ब्रेकन, बेन हिफेनहॉस और डेविड हसी ने भी एक-एक विकेट लिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+