MIvKKR: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 13 रनों से हराया

मुंबई। आईपीएल 11 का 37वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहां मुबंई ने केकेआर को 13 रनों से हराकर प्ले-ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। केकेआर की टीम में दो बदलाव हुए थे। दरअसल नितीश राना को रिंकू सिंह की जगह मौका मिला वहीं शिवम मावी चोटिल थे और उनकी जगह प्रसिध कृष्णा को मौका मिला। हालांकि मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। मुंबई की तरफ से ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई। ईविन लुईस 28 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं सूर्यकुमार यादव 39 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि अंत में हार्दिक पांड्या ने भी 20 गेंदों में 35 रनों की पारी खेलकर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
जीत के लिए 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की तरफ से शुबमन गिल और क्रिस लिन ने शुरुआत की लेकिन वे टीम को ठोस शुरुआत नहीं दे पाए और केकेआर 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 168 रन ही बना पाई। केकेआर की तरफ से उथप्पा ने जरूर तोबतोड़ बैटिंग करते हुए इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 35 गेंदों में 54 रन बनाए। अंत में कप्तान कार्तिक 26 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद रहे।
इस जीत के साथ ही मुंबई की प्ले-ऑफ में पहुंचे की उम्मीदों को बल मिला है।
यहां पढ़ें केकेआर बनाम मुंबई का LIVE CRICKET SCORE:-
केकेआर की पारी-
- केकेआर 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 168 रन ही बना पाई। अंत में कप्तान कार्तिक 26 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद रहे।
- रोमांचक स्थिति में पहुंचा मैच, केकेआर को लगा छठा झटका, सुनील नरेन 5 रन बनाकर आउट। केकेआर को जीत के लिए चाहिए 4 गेंदों में 19 रन।
- मुश्किल में केकेआर, 131 के स्कोर पर पांचवा विकेट गिरा, 9 रन बनाकर आंद्रे रसल आउट। बुमराह ने लिया विकेट।
- 115 के स्कोर पर केकेआर को लगा बड़ा झटका, नितीश राना 31 रन बनाकर आउट। पांड्या ने लिया विकेट।
- 35 गेंदों में 54 रन बनाकर रॉबिन उथप्पा आउट, केकेआर का तीसरा विकेट गिरा। मार्कंडे ने लिया विकेट।
- रॉबिन उथप्पा ने जड़ी तूफानी फिफ्टी, मजबूत स्थिति में केकेआर
- 28 के स्कोर पर केकेआर का दूसरा विकेट गिरा, शुबमन गिल 7 रन बनाकर आउट। हार्दिक पांड्या ने लिया विकेट।
- 28 के स्कोर पर केकेआर को लगा पहला झटका, क्रिस लिन 17 रन बनाकर आउट। मैक्लेनांघन ने लिया विकेट।
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर, शुबमन गिल और क्रिस लिन क्रीज पर। सुनील नरेन ओपनिंग के लिए नहीं आए क्योंकि उन्हें गर्मी के चलते दिक्कत हो रही है।
मुंबई की पारी-
- सूर्यकुमार की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने केकेआर को जीत के लिए दिया 182 रनों का लक्ष्य। हार्दिक पांड्या 20 गेंदों में 35 रन और ड्युमिनी 11 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
- 151 के स्कोर पर मुंबई को लगा चौथा झटका, क्रुणाल पांड्या 11 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट। नरेन ने भेजा पवेलियन
- मुंबई को लगा तीसरा झटका, सूर्यकुमार यादव 59 रन बनाकर आउट। रसल ने झटका दूसरा विकेट।
- 106 के स्कोर पर मुंबई को लगा बड़ा झटका, फिर फ्लॉप हुए रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट। नरेन ने लिया विकेट।
- सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों में जड़ी फिफ्टी
- 28 गेंदों में 43 रन बनाकर लुईस आउट, 91 के स्कोर पर मुंबई को लगा पहला झटका। रसल ने लिया विकेट।
- मुंबई की तेज बैटिंग, 6 ओवर के बाद स्कोर 56/0। लुईस और सूर्यकुमार की तेज बैटिंग।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस, क्रीज पर ईविन लुईस और सूर्य कुमार यादव।
- -----------------------------------------------------------------------------------
- कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): सूर्यकुमार यादव, इविन लुईस, ईशान किशन (कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), जीन-पॉल डुमिनी, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनाघन, मयंक मार्कांडे, जसप्रित बुमराह।
- कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, शुबमन गिल, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कीपर / कप्तान), आंद्रे रसेल, पियुष चावला, मिशेल जॉनसन, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
