फीफा ने रूसी फुटबॉल महासंघ पर लगाया 20 लाख का जुर्माना
नई दिल्ली। सेंट पीटर्सबर्ग में खेले गए एक फुटबॉल मैच के दौरान फ्रांसिसी खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में फीफा ने रूसी फुटबॉल महासंघ पर करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बता दें की मार्च महीने में फ्रांस की टीम ने रूस को 3-1 से मुकाबला हराया था जिसमें पॉल पोग्बा सहित अन्य अश्वेत खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी का मामला सामने आया था, जिसपर फीफा ने यह फैसला सुनाया है। खास बात यह है की यह घटना उस स्टेडियम की है जहां विश्वकप के सात मैच खेले जाने हैं।
फीफा ने की कार्रवाईः इस पूरे मामले पर फीफा का कहना है की उसके अनुशासनात्मक पैनल ने इसे बड़ी गंभीरता से लिया, और जांच की हालांकि इस घटना में बहुत कम प्रशंसक शामिल थे। वहीं नस्ल विरोधी समूह किक इट आउट का कहना है की अगर इन दोषियों पर फीफा ने कड़ी कार्रवाई नहीं की तो आगे आने वाले मैचों में भी इस तरह की घटनाएं हो सकती है जिनमें कूस खेल रहा होगा। गौरतलब हो की इस विश्वकप में रूस अपना शुरुआती मैच 19 जून को मिस्त्र के खिलाफ पीटर्सबर्ग में ही खेलेगा। इसके अलावा उसके मैच सउदी अरब और उरग्वे से भी होने हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
