For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA WORLD CUP: कतर 2022 के लिए उल्टी गिनती शुरू, तैयारियां जोरो पर

नई दिल्ली। 21 नवंबर से अगले फुटबॉल विश्व कप की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। फुटबॉल का अगला महाकुंभ 2022 में कतर में शुरू होगा। कतर इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। कतर ने इस टूर्नामेंट को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह आश्वस्त है। वैसे भी इस तरह का इतना बड़ा टूर्नामेंट मिडिल ईस्ट और अरब जगत के लिए पहली बार हो रहा है। कतर 2022 विश्व कप नवंबर 21 से 18 दिसंबर तक चलेगा। यह टूर्नामेंट मिडिल ईस्ट की गर्मी को देखते हुए सर्दियों के सीजन के लिए आगे बढ़ाया गया है।

इस बड़े आयोजन के लिए तैयारिया तय समय से शुरू हो चुकी है। स्टेडियम और जरूरी आधारभूत संरचना विकास करने का काम जारी है। ये इस देश के लिए एक किस्म की चुनौती होगी और खेल के विकास से जुड़ा हुआ प्रबंधन सब कुछ अच्छे से पूरा करवाने के लिए जुट गया है। आयोजनकर्ता एक माह तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 8 स्टेडियम बनवा रहे हैं। एक स्टेडियम तो पहले से ही पूरा हो चुका है। यह दोहा का खलीफा अंतराष्ट्रीय स्टेडियम है। जिसको कूलिंग का काम करवाने के बाद दोबारा खोला गया है। इस स्टेडियम में पिछले साल अमीर कप का फाइनल खेला गया था।

इसके अलावा अल खोर का अल बायत स्टेडियम सबसे उत्तरी जगह में स्थित है। इस स्टेडियम में 60 हजार लोगों के बैठवे की क्षमता है। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट के फाइनल को आयोजित करने वाला कतर अब तक का सबसे छोटा देश होगा। इसे इसी बात से समझा जा सकता है कि यहां खेले जाने मैचों की दो सबसे ज्यादा दूरी की जगहों की दूरी केवल 72 किलोमीटर है।

यह पूरे अरब जगत के लिए एक बड़े गौरव की बात है। इसके बारे में बात करते हुए लोकल आयोजन समिति के जनरल सचिव हसन अल थवादी ने कहा, " अगले चार साल में पूरे दुनिया से करीब 1.5 मिलियन लोग कतर में आने वाले हैं और बिलियन लोग तो ने टीवी सेटों से इस कप के मैचों को देखेंगे।" इसके अलावा फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फैंटिनो ने कहा कि फुटबॉल में सबसे लोगों को एकजुट करने की बहुत बड़ी ताकत है और वहां के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा- " ये विश्व कप एक शानदार मौका है। ये पूरी दुनिया को ये दिखाने का मौका है कि ये कतर जैसे देश क्या कर सकते हैं। बात केवल फुटबॉल की ही नहीं है, इस दौरान लोगों को इस नए देश और उसके लोगों को जानने समझने का बढ़िया मौका मिलेगा। यहां की संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा।"

Story first published: Wednesday, November 21, 2018, 18:36 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+