For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

खेल जगत में मची सनसनी, 3 स्‍टेडियम के 5 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर ने दुनियाभर में दहशत फैलाई हुई है। इस महामारी के कारण लोगों का जीवन ठहर सा गया। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया और खेल जगत में भी सन्नाटा सा फैल गया। कोरोना वायरस से दुनियाभर में 20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें कई खिलाड़ी भी चपेट में आए। अब ऐसी खबर सामने आई है जिसने खेल जगत में सनसनी फैला दी। खबर है कि तीन स्‍टेडियम के सात कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।

इस खबर की पुष्टि कतर ने की है। कतर ने 2022 में होने वाले फुटबॉल विश्व कप के तीन स्टेडियमों में काम कर रहे 5 कर्मचारियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि की है। आयोजकों ने बयान में कहा कि आयोजन से जुड़ी एक शीर्ष समिति ने अल थुमामा स्टेडियम में दो कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की है। इसमें कहा गया है कि उन दो के अलावा अल रेयान स्टेडियम में 3 और अल बायट स्टेडियम से जुड़े दो कामगार भी इस बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं।

बता दें कि कतर में कोविड-19 के अभी तक कुल 3711 मामले पाए गए हैं, लेकिन ऐसा पहली बार है, जब उसने विश्व कप स्टेडियमों से जुड़े मामलों पर पुष्टि की है। दुनियाभर में करीब डेढ़ लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। खेल जगत पर भी कोरोना वायरस का असर देखने को मिला है, जहां सीरी ए के फुटबॉलर इससे संक्रमित हो गए थे, वहीं कई बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट्स को स्‍थगित करना पड़ा। यही नहीं, टोक्‍यो ओलिंपिक को भी अगले साल तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है।

कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित इटली सीरी ए के साथ फुटबॉल की शुरुआत कर सकता है और उसके बाद दूसरी डिवीजन की लीग शुरू की जाएगी। इटली फुटबॉल महासंघ ने अपने चिकित्सा आयोग से बैठक करने के बाद कहा कि उसकी प्राथमिकता सीरी ए से शुरुआत करना है। चिकित्सा आयोग ने यह भी कहा है कि क्लब जब अपना अभ्यास शुरू करेंगे तो अभ्यास शिविरों में बहुत कम लोगों को जाने की अनुमति होनी चाहिए और सभी की अच्छी तरह से जांच की जानी चाहिए।

Story first published: Thursday, April 16, 2020, 15:36 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+