रियल मेड्रिड के कोच बने मोरिन्हो
चेल्सी के पूर्व कोच मोरिन्हो पुर्तगाल के मैनुएल पेलेग्रीनी का स्थान लेंगे। मोरिन्हो ने रियल के साथ चार साल का करार किया है। रियल ने छह वर्षो में नौवां कोच बदला है।
मोरिन्हो ने रविवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से क्लब के अधिकारियों और प्रशंसकों से मुलाकात की। यह संवाददाता सम्मेलन रियल के मुख्यालय सैंटियागो बर्नाब्यू स्टेडियम में आयोजित किया गया।
समाचार पत्र 'द टाइम्स' ने मोरिन्हो के हवाले से लिखा है, "मैं नहीं जानता कि मेरा जन्म रियल का कोच बनने के लिए हुआ है या नहीं लेकिन मैं इतना जरूर जानता हूं कि मेरा जन्म एक फुटबाल कोच बनने के लिए ही हुआ है। मुझे चुनौतियां पसंद हैं।"
इस अवसर पर रियल के निदेशक जार्ज वाल्दानो ने कहा, "यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि मोरिन्हो ने हमारे साथ चार साल का करार किया है। वह दुनिया के बेहतरीन कोच हैं और हम उन्हें अपने साथ पाकर गर्व महसूस कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications