'कोहली को मेंटर की जरूरत, वह युवाओं में डर पैदा कर सकता है'
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों बुलंदियों की ऊंचाइयों को छू रहे हैं। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह मात देकर 6 वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। यही नहीं कोहली की ही कप्तानी में भारतीय टीम इस समय मौजदा आईसीसी वनडे और टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन की पोजीशन पर है लेकिन कोहली के पूर्व कोच कोहली में अभी भी खामियां नजर आ रही हैं। यही नहीं उन्होंने कोहली को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं जिससे पढ़कर कोहली के फैंस जरूर नाखुश हो सकते हैं।

कोहली के कोच रहे जेनिंग्स का बड़ा बयान
जी हां, दरअसल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कोच रहे दक्षिण अफ्रीका के रे जेनिंग्स ने कोहली को लेकर कई बयान दिए हैं। बता दें कि कोहली 2008 से ही आरसीबी की तरफ से आईपीएल खेल रहे हैं। ऐसे में रे जेनिंग्स ने उन्हें करीब से देखा है। साउथ अफ्रीका के इस कोच का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली एक कप्तान के रूप में फिलहाल बेस्ट नहीं हैं। जेनिंग्स के मुताबिक, कोहली ड्रेसिंग रूम में दबदबा बनाने वाले हो सकते हैं और यह बेहतरीन होगा अगर उन्हें एक अच्छा मार्गदर्शक मिले, जो नेतृत्वकर्ता के रूप में उनकी क्षमता को अधिकतम कर सके।

'अभी विराट कोहली को और बेहतर करना होगा'
जेनिंग्स ने बताया, 'मुझे लगता है कि एक कप्तान के रूप में कोहली अभी अपने टॉप स्टेज पर नहीं हैं अभी विराट कोहली को और बेहतर करना होगा। महेंद्र सिंह धौनी के दौर से कोहली के दौर में बहुत अधिक बदलाव आया है। जहां धौनी बहुत धैर्यवान है वहीं उनकी तुलना में विराट पूरी तरह से इसका उलट एग्रेसिव हैं।‘

कोहली युवा खिलाड़ी में डर पैदा कर सकता है
जेनिंग्स ने आगे कहा कि कोहली युवा खिलाड़ी में डर पैदा कर सकता है और यही कारण है कि उसे एक धैर्यवान मेंटर की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'ड्रेसिंग रूम में डर का माहौल हो सकता है और इतने सारे युवा खिलाड़ियों के टीम में जगह बनाने के कारण आप ऐसा नहीं चाहोगे। भारतीय क्रिकेट को इसलिए ऐसा व्यक्ति ढूंढना होगा, जो कोहली को सुधार करने के लिए प्रभावित कर सके और उसे और अधिक बेहतर कप्तान बनाए।' हालांकि उन्होंने ये जरूर माना कि उम्र के साथ कोहली और बेहतर होते जाएंगे।

33 शतक लगा चुके हैं उससे वो तेंदुलकर के काफी करीब हैं
विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज के पहले मैच में अपना 33वां शतक लगाया था, जबकि टेस्ट सीरीज में भी वो भारत की ओर से टॉप स्कोरर रहे थे। जेनिंग्स ने कहा, कि जिस उम्र में वो 33 शतक लगा चुके हैं उससे वो तेंदुलकर के काफी करीब हैं। अभी कोहली के अंदर लगभग 10 साल का खेल बचा हुआ है। इसलिये अगले 3-4 सालों में वो अपने आप को और भी बेहतर बनाएंगे। रे जेनिंग्स के मुताबिक कोहली मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट 2 बल्लेबाजों में से एक हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
