आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स को 5 ओवर में ही लगे 2 झटके (लीड-1)
पहला विकेट वसीम जाफर का गिरा। वह 10 रन के कुल योग पर अमित सिंह की गेंद पर ली कार्सेलडाइन के हाथों लपके गए। उन्होंने नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स का दूसरा विकेट हरफनमौला जैक्स कालिस के रूप में गिरा। कालिस ने 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 10 रन बनाए। उनका विकेट 22 रन के कुल योग पर गिरा।
खबर लिखे जाने तक रॉयल चैलेंजर्स ने पांच ओवर की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए थे। रोबिन उथप्पा तीन रन बनाकर खेल रहे थे जबकि राहुल द्रविड़ ने खाता नहीं खोला था।
दोनों टीमों ने अब तक आठ-आठ मुकाबले खेले हैं। रॉयल चैलेंजर्स टीम ने चार जीत और चार हार के साथ आठ अंक जुटाए हैं जबकि राजस्थान की टीम ने चार जीत, तीन हार और एक बेनतीजा मैच के सहारे नौ अंक अपनी झोली में डाले हैं।
आईपीएल के दूसरे संस्करण में दोनों टीमों के बीच इससे पहले एक मैच खेला जा चुका है। उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स ने राजस्थान की टीम को 75 रनों से पराजित किया था। यह मैच 18 अप्रैल को खेला गया था।
वर्ष 2008 में खेले गए आईपीएल के पहले संस्करण की विजेता टीम ने पिछले साल खेले गए दोनों मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स को पटखनी दी थी। पहला मैच उसने सात विकेट से जीता था जबकि दूसरा मैच 65 रनों के अंतर से उसके नाम रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications