ट्वेंटी-20 विश्व कप : आस्ट्रेलिया के 3 विकेट गिरे, वॉर्नर पर दारोमदार (लीड-2)
आस्ट्रेलिया ने मात्र तीन रन के कुल योग पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेविड वार्नर और माइकल क्लार्क ने जैसे-तैसे कुल योग को 15 तक पहुंचाया लेकिन इसी योग पर फिडेल एडवर्ड्स ने क्लार्क को चलता किया। क्लार्क ने सात गेंदों पर दो रन बनाए।
आस्ट्रेलिया का पहला विकेट एक रन के कुल योग पर शेन वॉटसन के रूप में गिरा था। वॉटसन खाता भी नहीं खोल पाए थे कि जेरोम टेलर ने उन्हें रामनरेश सरवन के हाथों कैच करा दिया।
इसके बाद कुल योग में अभी एक ही रन जुड़ा था कि टेलर ने कप्तान रिकी पोंटिंग को भी चलता कर दिया। पोंटिंग भी खाता नहीं खोल सके। टेलर ने ये दोनों विकेट मैच के पहले ओवर में चटकाए।
खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने पांच ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए थे। डेविड वार्नर 19 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि ब्रैड हेडिन ने खाता नहीं खोला था।
विश्व कप के दूसरे संस्करण का यह तीसरा मैच है। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में नीदरलैंड्स ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर भारी उलटफेर किया था। शनिवार को ओवल मैदान पर ही खेले गए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को सात विकेट से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications