IPL तो नहीं हो सका, लेकिन इन्हें चुना गया 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' कप्तान
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 सही समय पर तो नहीं हो सका, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल का ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कप्तान चुना गया है। चेन्नई सुपरकिंग्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ी में से एक शेन वॉटसन ने ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ऑलराउंडर का खिताब अपने नाम किया वहीं सबसे बेहतरीन कोच का अवॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के स्टीफन फ्लेमिंग ने जीता है। यह सूची स्टार स्पोर्ट्स के विशेषज्ञ जूरी द्वारा 'क्रिकेट कनेक्टेड' शो पर जारी की गई।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आईपीएल के सबसे महान भारतीय बल्लेबाज के रूप में चुना गया है जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 177 मैचों में 37.84 की औसत से 5412 रन बनाए हैं।
इसे चुना ऑल टाइम ग्रेटेस्ट ऑलराउंडर
ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने यह खिताब अपने नाम किया है। वो भले ही अब गेंदबाजी नहीं करते हैं, लेकिन जब वो गेंदबाजी करते थे, उस समय के उनके योगदान के कारण उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।
ये रहे ऑल टाइम ग्रेटेस्ट बैट्समैन
क्रिकेट के 'मिस्टर 360' एबी डिविलियर्स आरसीबी की प्रमुख बल्लेबाजों में से एक हैं। इस फैसले पर पहुंचने के लिए जूरी को काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि इस लिस्ट में सुरेश रैना और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल थे जो प्रमुख रन स्कोरर में भी शामिल हैं। वीवो आईपीएल के सबसे बड़े इंटरटेनर क्रिस गेल भी इस सूची में शामिल थे, लेकिन अंत में डिविलियर्स ने सबको पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया।
मलिंगा बने ऑल टाइम ग्रेटेस्ट गेंदबाज
गेंदबाजी विभाग में मुंबई इंडियंस की पेस मशीन लसिथ मलिंगा ने सबसे बेहतरीन गेंदबाज का खिताब अपने नाम किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर सुनील नरेन ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि भुवनेश्वर को आईपीएल का महानतम भारतीय गेंदबाज चुना गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
