Coronavirus : सनराइजर्स हैदराबाद आया आगे, मदद के लिए दान किए इतने करोड़ रूपए
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए अब क्रिकेट जगत खुलकर आगे आ रहा है। आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद भी केंद्र सरकार की मदद के लिए आगे आया है। टीम की मालिकाना हक वाली सन टीवी ने 10 करोड़ रूपए दान करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी गई लेकिन राज्य सरकार या पीएम केयर्स फंड में से किसे यह रकम दी जाएगी, इसका जिक्र नहीं हुआ है।
इससे पहले कई खिलाड़ी और संस्थाए सरकार की मदद के लिए आगे आ चुकी हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे दिग्गज शामिल हैं। यहां तक कि बीसीसीआई ने भी 51 करोड़ रूपए दान किए हैं।
कोरोना वायरस के चलते सभी टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए हैं। भारत में 14 अप्रैल तक लाॅकडाउन के कारण कोई भी टूर्नामेंट नहीं हो रहा। इंडियन प्रीमीयर लीग(आईपीएल) का 13वां सीजन 29 मार्च को होना था लेकिन इसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया। कोरोना वायरस के मरीज देश में बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन बीसीसीआई को अभी भी आशा है कि टूर्नामेंट होगा।
बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5734 हो गई है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 166 पहुंच गया है। इसके अलावा, 473 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
