Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भरोसा था कि 2008 में CSK मुझे खरीदेगी, पर 6 करोड़ में बिक गए धोनी : कार्तिक

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) की शुरूआत साल 2008 में हुई थी। अभी तक इसके 12 सीजन हो चुके हैं। पहले सीजन के लिए जब खिलाड़ियों की बोली लगी थी तो उस समय सभी में उत्सुकता थी कि काैन सी टीम उनपर बोली लगाएगी। भारतीय टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को आस थी कि उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम खरीदेगी लेकिन ऐसा नहीं हुए। पहले सीजन में सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी को खरीदा और टीम का कप्तान बनाया। वहीं सीएसके के लिए खेलने का सपना कार्तिक का अभी तक पूरा नहीं हुआ।

बिकने का था भरोसा

बिकने का था भरोसा

कार्तिक ने क्रिकबज से इस बात का खुलासा किया कि उन्हें सीएसके में शामिल होने की पूरी उम्मीद थी। कार्तिक ने कहा, ''साल 2008 की बात है। जब नीलामी चल रही थी तो मैं ऑस्ट्रेलिया में था। मुझे यह लगा कि सीएसके मुझे चुनेगी क्योंकि मैं तमिलनाडु से सबसे बड़ा नाम भी हूं और देश के लिए खेल भी रहा हूं। पर सवाल यह है कि वह मुझे कप्तान बनाएंगे या नहीं... मेरे दिमाग में उस समय बस यही चल रहा था। लेकिन नीलामी में धोनी को चुन लिया गया वो भी 6 करोड़ में।''

13 साल से है फोन का इंतजार

13 साल से है फोन का इंतजार

इसके आगे कार्तिक ने कहा कि धोनी तब उनके पास थे लेकिन नहीं बताया कि वो चुने गए हैं। उन्होंने कहा, ''धोनी मेरे पास ही बैठे हुए थे पर उन्‍होंने मुझे ये नहीं बताया कि फ्रेंचाइजी ने उन्‍हें चुन लिया है। शायद उन्हें भी पता न हो लेकिन इस बात से मुझे बहुत झटका लगा। तब मुझे लगा कि वह शायद बाद में मुझे चुनेंगे। इस बात को 13 साल बीत चुके हैं और मैं अब भी सीएसके से उस कभी न आने वाले फोन का इंतजार कर रहा हूं।''

अब केकेआर के लिए खेल रहे हैं कार्तिक

अब केकेआर के लिए खेल रहे हैं कार्तिक

कार्तिक ने आईपीएल में कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। वह दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस और अब कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं, जहां उनकी कप्तानी में टीम पिछले सीजन में प्ले-ऑफ तक पहुंची थी। वहीं अगर धोनी की बात करें तो वह सीएसके को तीन बार चैंपियन बना चुके हैं।

Story first published: Thursday, April 23, 2020, 19:22 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+