Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राउल ने जर्मनी के क्लब श्हाल्के04 के साथ करार किया

क्लब ने अपनी वेबसाइट 'श्हाल्के04 डॉट कॉम' के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। क्लब के कोच फेलिक्स मागाथ ने कहा कि वह इस बात को लेकर खुश हैं कि वह राउल जैसे दिग्गज खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने में सफल रहे हैं। रियल के साथ रिकार्ड को देखते हुए राउल श्हाल्के04 के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे।

राउल रियल के लिए 16 वर्ष तक खेले। 17 जुलाई, 1977 को मेड्रिड में जन्मे राउल ने 1992 में रियल के साथ करार किया था लेकिन उन्हें अपना पहला मैच खेलने का मौका 1994 में 17 साल की उम्र में रियल जारागोजा के खिलाफ मिला था।

राउल ने सबसे पहले एक युवा खिलाड़ी के तौर पर एटलेटिको मेड्रिड क्लब के साथ करार किया था लेकिन क्लब द्वारा युवा टीम को भंग किए जाने के बाद राउल को कोई दूसरा आश्रय तलाशना पड़ा था। मजेदार बात यह है कि राउल ने अपने करियर का पहला गोल एटलेटिको के खिलाफ ही किया था।

स्पेन के लिए 102 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में सर्वाधिक 44 गोल करने वाले राउल ने रियल के लिए विभिन्न आयोजनों में कुल 741 मैच खेले और रिकार्ड 323 गोल किए। उनके टीम में रहते रियल ने छह स्पेनिश लीग और तीन चैम्पियंस लीग खिताब अपने नाम किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+