IPL 2018: 'अफगान जलेबी' ने दिलाई वानखेड़े में SRH को पहली जीत
मुंबई: मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये मैच ने हैदराबाद ने मुंबई को 31 रनों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरूआत खराब रही औऱ शिखर धवन केवल 6 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गये। एक छोर से विकेट गिरते रहे और विलियमसन पारी को संभालते रहे। धवन के बाद साहा (0) औऱ मनीष पांडे (16) भी आउट हो गये। कप्तान विलियसमन भी 21 गेंदों में 29 रन बनाकर चलते बने। युसुफ पठान (29 रन) और मोहम्मद नबी (14 रन) ने कुछ देर संघर्ष किया। हैदराबाद 18.4 ओवरों में 118 रन ही बना सकी।

नबी ने ईशान का विकेट झटका
17 के स्कोर पर मुंबई का दूसरा विकेट गिरा जब ईशान किशन 0 पर आउट हुए। नबी ने ईशान का विकेट झटका। मोहम्मद नबी ने 3 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया।

राशिद खान ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट लिए।
61 के स्कोर पर मुंबई का चौथा विकेट गिरा जब क्रुनल पांड्या 24 रन बनाकर राशिद की गेंद पर आउट हुए। राशिद खान ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट लिए। राशिद को मैन ऑफ द मैच भी दिया गया।

अफगानी जोड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी
मुंबई इंडियंस 18.5 ओवरों में मात्र 87 रनों पर ऑल आउट हो गई। अफगानी जोड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी ने इस जीत में बड़ी भूमिका निभाई। थंपी ने भी 2 विकेट झटके।

मुंबई इंडियंस की 6 मैचों में 5वीं हार
हैदराबाद की तरफ से सिद्धार्थ कौल ने 23 रन देकर तीन विकेट झटके।
ये मुंबई इंडियंस की 6 मैचों में 5वीं हार है। मुंबई की टीम 6 मैचों में केवल एक जीत के साथ सातवें स्थान पर है जबकि हैदराबाद की 6 मैचों में चौथी जीत है। मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में हैदराबाद की ये पहली जीत है। यह पहला मौका है जब सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई को उसके होम ग्राउंड पर हराया है।
जीत के लिए 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और लुईस 5 रन बनाकर आउट हो गये। केवल सूर्यकुमार यादव (34 रन) और क्रुणाल पांड्या (24 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। इसके अलावा मुंबई का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका। हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार की गैर-मौजूदगी में भी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें: MIvSRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हराया, 87 रनों पर ऑल आउट हुई टीम
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
