आस्ट्रेलियन ओपन : नडाल भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे (लीड-2)
सोमवार को खेले गए मुकाबले में नडाल ने 2007 के उपविजेता चिली के फर्नाडो गोंजालेज को 6-3, 6-2, 6-4 से पराजित किया।
अगले दौर में नडाल का सामना फ्रांस के गिलीज सिमोन से होगा, जो पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम आठ में पहुंचे हैं। यह मुकाबला बुधवार को होना है।
सिमोन के प्रतिद्वंद्वी गेल मोनफील्स दाएं हाथ की कलाई की चोट के कारण मुकाबले से हट गए। उस समय हालांकि सिमोन 6-4, 2-6, 6-1 से आगे चल रहे थे।
दूसरी ओर, विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स भी अंतिम आठ में पहुंच गई हैं। सेरेना को हालांकि अपने प्रतिद्वंद्वी के चोटिल होने के कारण इस दौर में जगह बनाने में थोड़ी आसानी हुई।
सेरेना को कोर्ट पर सिर्फ 90 मिनट बिताने पड़े क्योंकि 13वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका बुखार के कारण मैच पूरा नहीं कर सकीं। उस समय सेरेना 6-3 से पहला सेट जीत चुकी थीं लेकिन दूसरे सेट में 2-4 से पिछड़ रही थीं।
उधर, रूस की टेनिस स्टार स्वेतलाना कुज्नत्सोवा और स्पेन की सनसनी कार्ला साउरेज नावारो भी अंतिम आठ दौर में पहुंच गईं।
सोमवार को कुज्नत्सोवा जहां अपनी प्रतिद्वंद्वी चीन की झेंग जी के चोटिल होने के कारण जीत हासिल करने में सफल रहीं वहीं नावारो ने अपने ही देश की एनाबेल मेडिना गैरीगुएज को 6-3, 6-2 से पराजित किया।
झेंग जब मुकाबले से बाहर हुईं, तब कुज्नत्सोवा 4-1 से आगे चल रही थीं। झेंग को कलाई की चोट के कारण मुकाबले से हटने पर मजबूर होना पड़ा।
कुज्नत्सोवा आस्ट्रेलियन ओपन के एकल वर्ग के अंतिम आठ दौर में जगह बनाने वाली चौथी रूसी खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले दिनारा सफीना, वेरा ज्वोनारेवा और एलेना दिमेंतिएवा इस दौर में जगह सुरक्षित कर चुकी हैं।
विश्व की छठी वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी अमेरिका की वीनस विलियम्स को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली नावारो को अगले दौर में बुधवार को दिमेंतिएवा से भिड़ना है, जो उनके सामने जबरदस्त चुनौती पेश करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications