राजस्थान रॉयल्स को हराकर केकेआर ने रचा नया इतिहास
जयपुर। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कल का दिन ऐतिहासिक था,सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से हुए मुकाबले में कोलकाता ने न सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि ऐसा कीर्तिमान रच दिया है जो अब तक क्रिकेट की दुनिया में किसी और टीम ने नहीं किया था। बताते चलें कि कल के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने कोलकाता के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था,जिसमें डार्सी शॉर्ट ने सर्वाधिक 44 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 36 रन बनाए थे।
राजस्थान के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने पहले ही ओवर में क्रिस लिन का विकेट गवां दिया। इसके बाद रॉबिन उथप्पा और सुनील नरेन ने टीम को संभालते हुए 69 रन की साझेदारी की, उथप्पा ने शानदार 48 रन और नरेन ने 35 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की ओर बढ़ा दिया था। मैन ऑफ द मैच रहे नितीश राणा ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। अपने 2 ओवर के स्पेल में राणा ने 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए और बल्लेबाजी के क्रम में नाबाद 35 रनों की शानदार पारी भी खेली।
केकेआर ने रच दिया इतिहासः राजस्थान रॉयल्स पर शानदार जीत हासिल करते ही कोलकाता की टीम ने आईपीएल के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए 50वीं जीत दर्ज की है,जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है। केकेआर की यह उपलब्धि न सिर्फ आईपीएल के हिसाब से रिकॉर्ड है बल्कि दुनिया में कोई भी टीम टी20 के मैच में यह कीर्तिमान स्थापित नहीं कर सकी है। ऐसे में यह कोलकाता के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।
केकेआर की अगली टक्कर किंग्स इलेवन पंजाब से शनिवार को कोलकाता में होना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
