VIDEO: ढाई साल के भतीजे ने लगाया शानदार शॉट तो इरफान पठान को याद आए डिविलियर्स
नई दिल्ली। भारत में खेल का एक अलग ही दर्जा, यहां खिलाड़ियों के लिए लोगों के मन में एक अजब सा उत्साह है, लोग खेल को धर्म की तरह पूजते हैं यही कारण है कि पूरी दुनिया में भारत खेल के मायने में भी अपनी एक अलग छवि रखता है। वहीं अगर बात क्रिकेट की हो तो इसका जुनून दोगुना हो जाता है। बता दें कि क्रिकेट का जुनून बच्चे-बूढ़े जवान सभी पर देखने को मिलता है। ऐसे में अगर कोई बच्चा खिलाड़ी के घर का ही हो तो फिर क्या कहना। दरअसल ऐसा ही एक नमूना पूर्व ऑल राउंडर इरफ़ान पठान के नन्हें भतीजे ने भी पेश किया है। इरफान पठान ने इस दृश्य का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।
A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official) on
डिविलियर्स को दिया क्रेडिटः रविवार को इरफान पठान ने इंस्टाग्राम पर अपने भतीजे का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में पठान का ढाई साल का भतीजा क्रिकेट खेलता हुआ नजर आ रहा है। पठान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा "एबी डिविलियर्स क्या आप ये देख रहे हैं?" इस दौरान इरफान पठान के बड़े भाई यूसुफ पठान का बेटा रियान दूर से आती गेंद पर बल्ले से प्रहार करता है। साथ ही जब गेंद मेज के नीचे होकर दूर चली जाती है तो उसे पकड़ने भी दौड़ता है। इस वीडियो पर इंस्टाग्राम यूजर्स ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए हजारों की तादाद में शेयर किया है।' पूत के पैर पालने में ही दिख जाते हैं ' जैसे कमेंट कर लोग इरफान के भतीजे की हौंसला अफ़ज़ाई कर रहे हैं। बता दें कि स्विंग का सुलतान' नाम से मशहूर रहे पूर्व भारतीय टेस्ट गेंदबाज इरफान पठान मौजूदा समय में जम्मू कश्मीर में युवा क्रिकेटरों को क्रिकेट के गुर सिखा रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
