Asian Games 2018 : क्रिकेटर की वाइफ दीपिका को सेमीफाइनल में मिली शिकस्त, ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष
नई दिल्ली। 18वें एशियन गेम्स के सातवें दिन भारत की झोली में ब्रॉन्ज मेडल के रूप में पहला पदक आया। स्क्वॉश वीमंस सिंगल के सेमीफाइनल में भारत की दीपिका पल्लीकल को मलेशिया की निकोलन ने 3-0 से हरा दिया। इस हार के साथ दीपिका की चुनौती खत्म हो गई और उन्हें ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि दूसरे सेमीफाइनल में जोशना चिनप्पा के सामने शिवासांगरी की चुनौती होगी। मुकाबले में भारत के लिए पदक का रंग बदल सकता है। बीते कल दीपिका पल्लीकल ने 18वें एशियाई खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए स्क्वॉश में महिलाओं की एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
#AsianGames2018: Dipika Pallikal takes home bronze medal after losing to Malaysia's Nicol David in women's singles squash semifinal. pic.twitter.com/FDHx2kxDPf
— ANI (@ANI) August 25, 2018
दीपिका ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए जापान की मिसाकी कोबायाशी को 3-0 से करारी शिकस्त दी और इस जीत के साथ उन्होंने भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया था।28 वर्षीय दीपिका ने 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया था। उन्होंने गुरुवार को हुए अंतिम-16 के मैच में मेजबान देश इंडोनेशिया की येनी सिटि रोहमाह को 3-0 से मात दी थी।
आपको बता दें कि दीपिका पल्लीकल भारतीय टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की पत्नी हैं। दिनेश फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर हैं और लचर प्रदर्शन के चलते दूसरे टेस्ट मैच के बाद से टीम से बाहर चल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
