मार्क कैमरून हो सकते हैं नाइट राइडर्स टीम के खिलाड़ी-कोच
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की स्वामित्व वाली इस टीम ने कैमरून के साथ करार की इच्छा जाहिर की है।
न्यू साउथ वेल्स और कोलकाता की टीम के कोच मैथ्यू मॉट की पैरवी पर कैमरून को टीम में शामिल किया जा सकता है। पत्र के मुताबिक मॉट ने इस संबंध में फ्रेंचाइजी के अधिकारियों से बातचीत शुरू कर दी है।
मॉट अब तक 11 प्रथम श्रेणी तथा छह ट्वेंटी-20 मैच खेल चुके कैमरून के अंदर एक आदर्श कोच की छवि देखते हैं। हाल के दिनों में कैमरून ने अपनी टीम के लिए न सिर्फ गेंद के साथ योगदान दिया है बल्कि प्रशिक्षण के काम में भी काफी सहायक रहे हैं।
नाइट राइडर्स अगर कैमरून के साथ करार करने में सफल रहा तो वह ऐसे दूसरे खिलाड़ी होंगे, जो खिलाड़ी-कोच की हैसियत से आईपीएल से जुड़ेंगे।
पिछले बार की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान शेन वार्न उसके लिए कोच की भी भूमिका निभाते हैं। आईपीएल का दूसरा संस्करण इस साल 10 अप्रैल से शुरू होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications