Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

भारत ने श्रीलंका को शुरूआती झटके दिए हैं और तिलकरत्ने दिलशान को आउट कर पवेलियन लौटा दिया है. तिलकरत्ने रन आउट हुए.

इस समय सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा मैदान पर डटे हुए हैं.

भारतीय टीम में मामूली परिवर्तन किया गया है. घायल वीरेंद्र सहवाग की जगह रोहित शर्मा को खेलाया जा रहा है.

भारतीय क्रिकेट टीम पाँच वनडे मैचों की सिरीज़ के लिए इस समय श्रीलंका के दौरे पर है.

भारतीय टीम का इरादा अपना दबदबा बरक़रार रखने का होगा जबकि श्रीलंका की टीम हिसाब चुकता करना चाहेगी.

हाल में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत ने इंग्लैंड को वनडे सिरीज़ में 5-0 से जीत हासिल की थी. जबकि श्रीलंका ने पिछले ही हफ्ते पाकिस्तान को उन्हीं के घर में 2-1 से हराकर वनडे सिरीज़ जीती है.

जानकारों का कहना है कि कागजों पर तो पलड़ा भारत का ही भारी लगता है, लेकिन श्रीलंका को उन्हीं के घर पर हराना आसान नहीं होगा.

भारतीय टीम

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, ज़हीर ख़ान, प्रज्ञान ओझा, मुनाफ़ पटेल, यूसुफ़ पठान और ईशांत शर्मा.

श्रीलंका टीम

महेला जयवर्धने (कप्तान), कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, चामरा कापूगेदरा, तिलकरत्ने दिलशान, थिलिना कदांबी, मुथैया मुरलीधरन, अजंता मेंडिस, फरवेज़ महारूफ़, नुवान कुलशेखरा, थिलन थुषारा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+