Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बैडमिंटन विश्व रैंकिंग : साइना करियर के सर्वोच्च मुकाम पर (राउंडअप)

देश की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी साइना ने 27 जून को खिताबी जीत हासिल करते हुए न सिर्फ इंडोनेशियन ओपन खिताब अपने पास रखा था बल्कि एक महीने में लगातार तीसरी खिताबी जीत हासिल की थी।

गुरुवार को जारी विश्व वरीयता क्रम में चीन की खिलाड़ी यिहान वांग पहले स्थान पर हैं जबकि साइना दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर चीन की जिन वांग हैं, जिन्हें हराकर साइना ने इंडोनेशियन ओपन का खिताब जीता था। चौथे स्थान पर चीन की शिजियांग वांग और पांचवें क्रम पर डेनमार्क की तिने बुआन हैं।

साइना ने जून में भारत में आयोजित इंडियन ओपन ग्रां पी और सिंगापुर में आयोजित सिंगापुर सुपर सीरीज खिताब जीता था। साइना ने 2009 में इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीता था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय बनीं थीं।

इस वर्ष मार्च में ऑल इंग्लैंड सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में पहुंचकर साइना ने पांचवीं वरीयता हासिल की थी। वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं।

उसके अगले सप्ताह ही साइना एक बार फिर छठे क्रम पर खिसक गई थीं लेकिन इंडियन ओपन और सिंगापुर ओपन जीतकर वह अपने करियर के सर्वोच्च मुकाम तीसरे क्रम पर पहुंच गई थीं। इसके बाद इंडोनेशियन ओपन की सफलता ने उन्हें दूसरे क्रम पर लाकर खड़ा कर दिया।

सर्वोच्च वरीयता हासिल करने का लक्ष्य लेकर चलने वाली साइना को अब अगले महीने पेरिस में विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेना है। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर में भारत में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पदक जीतने का लक्ष्य लेकर कोर्ट पर उतरना है।

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम की कप्तान नियुक्त की गईं साइना ने कहा, "मेरे लिए यह चौंकाने वाली बात है। खुशी की बात यह है कि मैं विश्व चैम्पियनशिप से ठीक पहले इस स्थान पर पहुंची हूं। मैं इतना ही कह सकती हूं कि यह मेरे लगातार अच्छे प्रदर्शन का नतीजा है।"

वरीयता क्रम में दूसरे स्थान पर पहुंचने के बाद कोर्ट पर उनके व्यवहार में क्या फर्क आएगा? इस सवाल के जवाब में साइना ने कहा, "आपकी वरीयता एक हो या 100, कोई फर्क नहीं पड़ता। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो मैच के दिन अच्छा खेलता है, जीत उसी की होती है। सर्वोच्च वरीय होकर भी अगर आप अच्छा नहीं खेलेंगे तो आपको हारने से कोई नहीं बचा सकता।"

बहरहाल, वरीयता क्रम में भारत की अदिति मुतातकर 33वें स्थान पर बरकरार हैं जबकि तृप्ती मुरगुंडे 49वें स्थान पर कायम हैं।

पुरुषों में अजय जयराम ने 10 स्थान की छलांग लगाई है। मलेशिया ओपन ग्रां पी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले अजय वरीयता क्रम में 55वें स्थान पर हैं।

भारतीयों में चेतन आनंद आज भी सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी बने हुए हैं। इस सप्ताह हालांकि उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है लेकिन बावजूद वह 15वें स्थान पर हैं। इसके अलावा पुरुपल्ली कश्यप को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अरविंद भट्ट को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वह 27वें स्थान पर हैं जबकि गुरु साई दत्त को दो स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। दत्त 39वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। आनंद पवार 44वें स्थान पर कायम हैं जबकि अनूप श्रीधर दो स्थान के नुकसान के साथ 57वें स्थान पर खिसक गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+