Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : पराग्वे की टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंची

विश्व कप आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर डैनी जार्डन ने हवाई अड्डे पर इस टीम का स्वागत किया।

टीम की आगवानी करते हुए जार्डन ने कहा, "मुझे पराग्वे के खिलाड़ियों का दक्षिण अफ्रीका में स्वागत करते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है। मुझे उम्मीद है कि यह टीम विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करेगी। मेरी शुभकामनाएं इसके साथ हैं।"

पराग्वे की टीम ने दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाईंग दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप में खेलने का अधिकार हासिल किया है।

पराग्वे को विश्व कप के अंतर्गत अपना पहला मैच 14 जून को मौजूदा विश्व चैम्पियन इटली के साथ खेलना है। इस टीम को स्लोवाकिया, न्यूजीलैंड और इटली के साथ एक ग्रुप में रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+