IPL11: चोटिल जहीर खान की जगह राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुआ ये धाकड़ गेंदबाज

जयपुर। आईपीएल के 11वें संस्करण में चोट लगने के कारण खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला लगातार जारी है। इस क्रम में नया नाम जुड़ा है राजस्थान के गेंदबाज जहीर खान का। अफगानिस्तान के 19 वर्षीय चाइनामैन गेंदबाज जहीर खान चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। हालांकि राजस्थान ने जहीर की जगह टीम में नंबर आईसीसी रैंकिंग के नंबर 4 गेंदबाज को अपने साथ जोड़ा है।
ये नाम है ईश सोढ़ी, न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी मौजूदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 4 पर काबिज हैं। आपको बता दें कि अफगानिस्तान के जहीर खान के लिए आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के साथ काफी लंबी बहस के बाद 50 लाख रुपए में खरीदा था। जहीर हाल ही में अंडर-19 विश्वकप में काफी प्रभावशाली रहे थे।
हालांकि अब राजस्थान ने सोढ़ी को अपने साथ जोड़ा है जो काफी अनुभवी स्पिनर हैं। किवी स्पिनर ने इंटरनेशनल टी20 में 7.43 की इकॉनमी से और डोमेस्टिक टी20 में 7.66 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। उनके नाम 26 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 36 विकेट भी हैं। आपको बता दें कि दो साल बाद वापसी कर रही राजस्थान अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 9 विकेट से हार गई। टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
