हेडन को नहीं मिली एकदिवसीय टीम में जगह
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक इस सत्र में टेस्ट मैचों में 17 के औसत से 149 रन बनाने वाले हेडन की जगह चयनकर्ताओं ने किसी ऐसे खिलाड़ी को मौका देने का फैसला किया जो इस वर्ष इंग्लैंड में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप और 2011 में भारतीय उपमहाद्वीप में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिहाज से टीम की रणनीति में फिट हो सके।
हेडन को टीम से हटाए जाने के बारे में पूछे जाने पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की चयन समिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच ने कहा, "मैं इस फैसले से खुश नहीं हूं लेकिन हमें आगे की ओर देखना होगा। मैं चाहता हूं कि हेडन अपनी घरेलू टीम क्वींसलैंड के लिए खेलें और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में जगह बनाने का प्रयास करें। उनके लिए यही सबसे अच्छी स्थिति होगी।"
आस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के साथ दो ट्वेंटी-20 मैच खेलने हैं। पहला मैच रविवार को मेलबर्न में होना है जबकि दूसरा मैच मंगलवार को ब्रिस्बेन में होगा। इसके बाद पांच मैचों की एकदिवसीय श्रंखला शुरू होगी, जिसका पहला मैच शुक्रवार को मेलबर्न में खेला जाएगा।
आस्ट्रेलिया की ट्वेंटी-20 टीम : रिकी पोंटिंग, माइकल हसी, डेविड हसी, बेन हिफेनहॉस, जेम्स होप्स, नेथन ब्रेकन, ब्रैड हेडिन, शान मार्श, शान टेट, डेविड वार्नर, रेयान हैरिस, कैमरून व्हाइट और नेथन हॉरिट्ज।
आस्ट्रेलिया की एकदिवसीय टीम : रिकी पोंटिंग, माइकल हसी, माइकल क्लार्क, ब्रैड हेडिन, जेम्स होप्स, नेथन ब्रेकन, शान मार्श, डेविड हसी, नेथन हॉरिट्ज, बेन हिफेनहॉस, कैमरून व्हाइट, शान टेट और पीटर सिडल।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications