मैदान पर खिलाड़ियों की 3 आदतें, जो कोरोना वायरस के कारण बदल सकती हैं
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतना ही फिलहाल एक सही रास्ता नजर आ रहा है, क्योंकि इस महामारी को खत्म करने का तरीका अभी तक मालूम नहीं पड़ा। ऐसे में सभी देशों में लोगों से यही बात कही जा रही है कि भीड़ भरे इलाके से दूरी बनाए रखें, साथ ही सैनिटाइजर से हाथ धोएं। ये संक्रमण महामारी अगर अपना प्रभाव पूरी तरह से नहीं छोड़ती तो फिर मैदान पर खिलाड़ियों की कुछ आदतें बदल सकती हैं। क्या हैं वो आदतें, आइए जानें -

हाथ मिलाना
किसी भी मैच के शुरू होने से पहले खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं और गले मिलते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के बाद वे इससे भी बचते दिख सकते हैं। एनबीए स्टार लेब्रन जेम्स ने कुछ समय पहले कहा था कि मैं अब अपने पूरे जीवन में हाई-5 नहीं करूंगा। फुटबॉल में गोल करने के बाद खिलाड़ी साथ मिलकर खुशी मनाते हैं, ये भी कम हो सकता है।

टेनिस में बॉल बॉय से तौलिया लेना
टेनिस मैच के दौरान खिलाड़ी तौलिए का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए कोर्ट के पास ही बॉल बॉय या बॉल गर्ल तौलिया लेकर खड़े रहते हैं। एटीपी ने कुछ मैचों के दौरान ट्रायल के लिए रैक रखवाया था। लेकिन यह खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया। अब जब मैच होंगे तो खिलाड़ी दूसरों के हाथ में तौलिया लेने से बचेंगे।

गेंद पर थूक लगाना
क्रिकेट में गेंदबाजी करने वाली टीम गेंद पर थूक लगाकर चमक बरकरार रखने की कोशिश करती है। क्रिकेटरों की आदत होती है कि गेंद पास आने के साथ ही उस पर थूक लगाना शुरू कर देते हैं। टेस्ट में इससे रिवर्स स्विंग में काफी मदद मिलती है। कोरोना के बाद खिलाड़ी डर से शायद ही गेंद पर थूक लगाएं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
