आईपीएल : फाइनल मैच में होगा सिने स्टारों, उद्योगपतियों और राजनेताओं का जमावड़ा

By Staff

जोहांसबर्ग, 20 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण के खिताबी मुकाबले को देखने के लिए रविवार को वांडर्स स्टेडियम में बड़ी संख्या में बॉलीवुड स्टारों, उद्योगपतियों और राजनेताओं के जुटने की संभावना है।

आयोजक खिताबी मुकाबले के दौरान विशेष अतिथियों के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। आलम यह है कि अतिथियों के मीडिया सेंटर में बैठाने की बात चल रही और इसके लिए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के दौरान कुछ मान्यता प्राप्त पत्रकारों के स्टेडियम में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

बॉलीवुड स्टारों में जहां आईपीएल से जुड़े शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और शिल्पा शेट्टी प्रमुख चेहरा होंगे वहीं अक्षय कुमार, करीना कपूर, रानी मुखर्जी और बिपाशा बसु जैसी हस्तियों के भी यहां पहुंचने के आसार हैं। खिताबी मुकाबले से पहले होने वाले रंगारंग कार्यक्रम के लिए कोरियोग्राफर शामक डावर भी यहां पहुंच रहे हैं।

इन सबके अतिरिक्त आईपीएल से किसी न किसी रूप में जुड़े कई अन्य दिग्गज भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इनमें कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, रम्या और उपेंद्र (बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स), जूही चावला, अर्जुन रामपाल, साजिद खान और फराह खान (कोलकाता नाइट राइर्ड्स), दलेर मेहंदी (किंग्स इलेवन पंजाब), विजय और नयनतारा (चेन्नई सुपर किंग्स), इला अरुण (राजस्थान रॉयल्स), रितिक रोशन, सैफ अली खान और अनिल कपूर (मुंबई इंडियंस), हंसिका मोतवानी (डेक्कन चार्जर्स) के समर्थन में दक्षिण अफ्रीका पहुंच रहे हैं।

उद्योगपतियों में यूबी समूह और रॉयल चैलेंजर्स टीम के मालिक विजय माल्या और मुंबई इंडियंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भी अपनी टीमों की हौसलाअफजाई के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे। यह अलग बात है कि इन दोनों उद्योगपतियों की टीमों का फाइनल में स्थान बनाना मुश्किल दिख रहा है।

खबर यह भी है कि खिताबी मुकाबले के दौरान दक्षिण अफ्रीका के नए राष्ट्रपति जैकब जुमा भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसका कारण यह है कि आयोजक सुरक्षा कारणों से यहां पहुंच रहे विशेष अतिथियों के नाम उजागर नहीं करना चाहते।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, May 20, 2009, 3:46 [IST]
Other articles published on May 20, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+