Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मलेशिया ओपन बैडमिंटनः पीवी सिंधु ने जीत से की शुरुआत, सायना नेहवाल ने भी मारी बाजी

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बुधवार को अच्छी शुरुआत करते हुए बुकिट जलिल में खेले जा रहे मलेशिया ओपन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। विश्व रैंकिंग में नंबर तीन की खिलाड़ी सिंधु ने महिला सिंगल्स वर्ग के पहले दौर में जापान की वर्ल्ड नंबर 14 ओहोरी को 45 मिनट में सीधे गेमों में 26-24, 21-15 से मात दी। सिंधू के अलावा, सायना नेहवाल ने भी मंगलवार को पहले दौर में जीत हासिल कर दूसरे दौर में कदम रख लिया है।

वहीं, भारत के बी साई प्रणीत को बुधवार को पहले दौर में ही हारकर बाहर होना पड़ा। दुनिया के नंबर 21 खिलाड़ी प्रणीत को पुरुष सिंगल्स वर्ग के पहले दौर में ताइवान के वांग जु वेई ने 32 मिनटों के भीतर प्रणीत को सीधे गेमों में 21-12, 21-7 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। बता दें कि इससे पहले, मंगलवार को समीर वर्मा भी पहले दौर में हारकर मलेशिया ओपन से बाहर हो गए। ऐसे में इस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स वर्ग में किदांबी श्रीकांत भारतीय चुनौती पेश करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रह गए हैं।

भारत की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और कॉमनवेल्थ में गोल्ड दिलाने वाली नेहवाल ने हांगकांग की यिप पुई यिन को 21-12, 21-16 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ने केवल 42 मिनट में जीत दर्ज की. गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली सायना ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी. उन्हें हालांकि कड़े ग्रुप में रखा गया है और अगले दौर में उन्हें दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची का सामना करना होगा।

Story first published: Wednesday, June 27, 2018, 17:02 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+