Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंडिया ब्लू ने जीती दिलीप ट्रॉफी, फाइनल में रेड को पारी से दी मात

नई दिल्ली। इंडिया ब्लू ने शुक्रवार को एनपीआर कालेज मैदान पर फाइनल क्रिकेट मुकाबले में गत चैम्पियन इंडिया रेड को पारी और 187 रन से हराकर दलीप ट्राफी अपने नाम की । स्पिनर दीपक जगबीर हुड्डा (56 रन देकर पांच विकेट) और सौरभ कुमार (51 रन देकर पांच विकेट) को चौथे दिन इंडिया रेड को दूसरी पारी में 172 रन पर समेटने में केवल 10.5 ओवर लगे।ईशान किशन और रितिक चटर्जी 10 गेंद के अंदर क्रमश: बायें हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार और हुड्डा की गेंदों पर आउट हुए।ईशान रात के स्कोर में केवल पांच रन जोड़ सके और 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

चटर्जी ने 13 से 15 रन ही बनाये थे कि हुड्डा की गेंद पर रिकी भुई को कैच दे बैठे।आफ स्पिनर हुड्डा ने एम प्रसिद्ध (07) और ईशान पोरेल (06) को आउट कर इंडिया ब्लू की पारी समाप्त की।इससे पहले सौरभ और मिहिर हिरवानी (05) को स्मिट पटेल ने आउट किया।बायें हाथ के स्पिनर स्वप्निल सिंह ने इंडिया रेड की पहली पारी में 58 रन देकर पांच विकेट झटके थे। लेकिन वह केवल तीन ओवर ही डाल सके और दूसरी पारी में कोई विकेट नहीं झटक सके।

स्वप्निल ने इंडिया ब्लू की पारी में 69 रन बनाने के अलावा पांच विकेट चटकाये।हिमाचल प्रदेश के बल्लेाज निखिल गंगटा को 130 रन की पारी खेलने के लिये मैन आफ द मैच चुना गया जिसकी बदौलत इंडिया ब्लू ने पहली पारी में 541 रन बनाये थे।इंडिया रेड पहली पारी में 182 रन पर सिमट गयी थी।

Story first published: Friday, September 7, 2018, 17:40 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+