IPL Match Preview: घर में हैदराबाद का विजयरथ रोकने उतरेंगे पंजाब के किंग, होगी कड़ी टक्कर
मोहाली। आईपीएल 11 का 16वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार को रात 8 बजे से मोहाली में खेला जाएगा। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि हैदराबाद अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। उसने अपने तीनों मैचों में जीत हासिल की है। वहीं पंजाब की टीम भी लय में है उसने अपने तीन मैचों में से दो जीते हैं। इसके अलावा पंजाब की टीम में पिचले मैच में क्रिस गेल को ओपनिंग पर भेजा गया था।
नई फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे गेल ने अपने पहले ही मैच में तूफान मचा दिया। पंजाब के लिए ये अच्छा संकेत हैं। क्योंकि जब गेल का बल्ला चलता है तो अच्छा-अच्छा गेंदबाज फेल हो जाता है। हालांकि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का गेंदबाजी आक्रमण सबसे मजबूत है जिसमें फार्म में चल रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और लेग स्पिनर राशिद खान मौजूद हैं।
|
फिंच-युवी बने पंजाब की चिंता
पंजाब की टीम की बात करें तो उसके पास विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार है। ओपनिंग में केएल राहुल और क्रिस गेल की जोड़ी एक बार फिर से टीम को तूफानी शुरुआत देने के लिए बेताब होगी। इसके अलावा मयंक अग्रवाल, करुण नायर जैसे बल्लेबाज हैं जो फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि पंजाब के लिए चिंता का विषय युवराज सिंह और एरॉन फिंच की फॉर्म होगी। युवराज सिंह रन नहीं बना पा रहे हैं। वहीं एरॉन फिंच अपने दोनों मैचों में 0 पर आउट हुए हैं।
|
सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण काफी संतुलित
वहीं हैदराबाद की बात करें तो उसे मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जूझना पड़ा था और टीम ने अंतिम गेंद पर एक विकेट की जीत दर्ज की। राजस्थान रायल्स के खिलाफ सत्र के अपने पहले मैच में हैदराबाद ने विरोधी टीम को नौ विकेट पर 125 रन पर रोकने के बाद नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की। कोलकाता नाइट राइडर्स को भी सनराइजर्स के गेंदबाजों ने आठ विकेट पर 138 रन ही बनाने दिए। भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, बिली स्टेनलेक, सिद्धार्थ कौल, साकिब अल हसन और संदीप शर्मा की मौजूदगी में सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण काफी संतुलित है। इसके अलावा टीम के पास रिद्धिमान साहा, विलियमसन, शिखर धवन और मनीष पांडे जैसे बल्लेबाज हैं जबकि साकिब, दीपक हुड्डा और यूसुफ पठान टीम के बल्लेबाजी क्रम को गहराई देते हैं।
|
गेल फिर मचा सकते हैं तूफान
पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को चार रन से हराने के बाद पंजाब की टीम भी आत्मविश्वास से भरी है। चेन्नई के खिलाफ क्रिस गेल ने सत्र का पहला मैच खेलते हुए 33 गेंद में 63 रन बनाए इसके अलावा केएल राहुल हर मैच में तेजी से रन बना रहे हैं। पंजाब के पास गेंदबाजी में अश्विन और मुजीब के अलावा मोहित शर्मा, अक्षर पटेल और एंड्रयू टाई जैसे गेंदबाज भी हैं।
|
किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
गुरुवार, 19 अप्रैल
मैच 16: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
रात 8 बजे IST, आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली
कहां देखें- स्टार स्पोर्ट्स और ऑनलाइन के लिए हॉस्टार पर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
